Dr. Ankit Pandey
डॉ. अंकित पांडेय एक अनुभवी पत्रकार, शिक्षाविद् और मीडिया विशेषज्ञ हैं, जिन्हें मीडिया, शिक्षण एवं संचार के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का व्यावहारिक और अकादमिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वे शिक्षण एवं शोध कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. की उपाधि एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल से प्राप्त की है। स्नातकोत्तर शिक्षा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में तथा स्नातक शिक्षा सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर से अंग्रेज़ी विषय में पूर्ण की है।
डॉ. पांडेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में पत्रकारिता एवं मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (MCA) विभाग में अध्यापन किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विश्वविद्यालय में रिसर्च असोसिएट के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वे समाचार लेखन, संपादन, डिजिटल मीडिया, रेडियो प्रोडक्शन, फोटोग्राफी और मीडिया रिसर्च के विशेषज्ञ हैं। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘कर्मवीर रेडियो’ में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अनेक शैक्षणिक कार्यशालाएं, मीडिया लिटरेसी कार्यक्रम एवं संवाद आयोजित किए। सामाजिक विकास के क्षेत्र में वे जल शक्ति विद्या पीठ के सचिव के रूप में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. अंकित पांडेय ने अमर उजाला, दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, आईआईएमटी न्यूज़ तथा डीडी किसान चैनल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वरिष्ठ संवाददाता, उप-संपादक एवं असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया है। उनकी ग्राउंड रिपोटिंग और खोजी पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। तकनीकी रूप से वे कई अंतरराष्ट्रीय आईटी प्रमाणपत्रों से प्रशिक्षित है।
डॉ. अंकित पांडेय का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मीडिया और शिक्षा का समन्वय ही भविष्य के उत्तरदायी और नैतिक मीडिया पेशेवरों का निर्माण कर सकता है।