Sanatan Sanskriti – Sankshipt Parichay

Original price was: ₹455.00.Current price is: ₹405.00.

Title Details
Book Title Sanatan Sanskriti – Sankshipt Parichay
ISBN 978-93-89947-80-9
Product Form Paperback / softback
Language Hindi
Genre Literature
Name of Publishing Agency/Publisher Excel India Publishers
Name of Author/Editor Author: Nanak Chand
Publication Date 28-02-2025
Send Bulk Purchase Enquiry
Category:
Description

Description

इस पुस्तक को संकलित करने / लिखने का मेरा उद्देश्य अपने सनातनधर्मी भाईयों, विशेषकर युवाओं को पश्चिम का अंधानुकरण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अपने पूर्वजों के गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अपने गौरवशाली इतिहास की गरिमा, धार्मिक पुण्यता, आध्यात्मिक सम्पन्नता और सांस्कृतिक वैभव से संक्षिप्त परिचित कराना व उन्हें सनातन धर्म की अथाह गहराईयों का अवलोकन कराना मात्र है ताकि वे जीवन के रहस्यों की हमारी अपनी सूक्षमतम विवेचना पर गर्व कर सकें।

आईये, हम भारतवर्ष को, जो विश्व का प्राचीनतम सांस्कृतिक राष्ट्र है, उसके जीवन मूल्यों को, राम राज्य की भावना को पूरे विश्व में फैलाएं और पुनः इसे श्रेष्ठ रीति-नीति व न्याय से परिपूर्ण विश्व गुरु के पद पर सुशोभित करें। श्रीराम मंदिर शिलान्यास से इसका श्रीगणेश हो चुका है।

मैं इस पुस्तक का लेखक नहीं, केवल एक संकलनकर्ता हूँ। इस प्रयास में मुझे मेरे मित्र श्री गौतम ऋषि सपरा का विशेष सम्पादकीय सहयोग प्राप्त हुआ है। इस पुस्तक की प्रेरणा स्त्रोत मेरी अर्धांगिनी श्रीमती चाँद रानी हैं।

सुविज्ञ पाठकों से निवेदन है कि वे इस संकलन में पाई जाने वाली किसी त्रुटि व पुस्तक को समृद्ध बनाने के लिए अपने विचारों से हमें अवश्य अवगत कराएँ।

सादर,

20.12.22.

(नानक चन्द) 20 दिसम्बर, 2022